मनोरंजन

Published: Mar 07, 2020 02:52 PM IST

मनोरंजनCoronavirus : रवीना टंडन ने किया पाकिस्तानी पठान का वीडियो शेयर, कहा- जानवर की बद्दुआएं लगी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. दुनिया भर में कोरोनावायरस के कारण लोग डरे हुए है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए हर कोई उपाय ढूंढ रहा है। सोशल मीडिया पर भी कोरोनावायरस के उपाय बताए जा रहे है। इसी दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी पठान का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए पठान ने चीन के लोगो पर निशाना साधा है।

इस वीडियो में पठान ने कहा, “सब कह रहे हैं कि चीन में रहनेवाले कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो के लिए हमें दुआ करनी चाहिए। लेकिन मैं उनके लिए क्या दुआ करूं । क्योंकि वो गधे, घोड़े ,सांप और बिल्ली का मांस खाते हैं। चीन के लोग किसी भी जानवर को नहीं छोड़ते हैं। ” पाकिस्तानी पठान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रवीना ने लिखा कि, “पठान के शब्द सच होते हैं। वो कह रहा है कि जानवर की बद्दुआएं लगी हैं, यह बहुत प्यारा है। “

आपको बता दे कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के 2,241 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद किस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 95,333 हो गई है।