मनोरंजन

Published: Dec 12, 2020 01:16 PM IST

टेलीविजनडांस कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने की गर्लफ्रेंड निधि से शादी, तस्वीरें हुईं वायरल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

डांस कोरियोग्राफर पुनीत पाठक (Punit Pathak) ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि सिंह (Nidhi Singh) को वरमाला पहनकर सात जन्मों के लिए एक दूसरे को अपना बना लिया है।  पुनीत और निधि ने खुद तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।  इन दोनों की शादी को तस्वीरें फैन्स का ध्यान खींच रहा है, जिसमें दुल्हन बानी निधि सिंह और दूल्हा बने पुनीत पाठक एक दूसरे के साथ अच्छे लग रहे हैं।  सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करने के बाद फैन्स और सेलेब्स इन दोनों को  शादी की बधाईयां  दे रहे हैं। 

बात दें, डांस कोरियोग्राफर पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो डांस इंडिया डांस के मंच से की थी। इस शो में वो दूसरे रनरअप के तौर पर चुने गए थे। 

डांस इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद  पुनीत कई रिएलिटी शो में जज की भूमिका अदा करते दिखाई दिए। 

रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 9 वां सीजन पुनीत ने जीता था।

 इसके अलावा पुनीत ने ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे शो में भाग लेकर खूब नाम कमाया।

 डांसर पुनीत ने ‘एबीसीडी’ के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।  इस फिल्म में वरुण धवन अहम किरदार में दिखाई दिए थे।  फिल्म में पुनीत का रोल भले ही छोटा था लेकिन दर्शक उनके अभिनय देख वाह-वाह कर रहे थे।