मनोरंजन

Published: Jun 18, 2022 03:28 PM IST

David Dhawanडेविड धवन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, डायबीटीज के चलते हुए थे एडमिट, वरुण धवन ने काम के साथ ऐसे रखा अपने पिता का ख्याल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म निर्देशक (Film Director) डेविड धवन (David Dhawan) डायबिटीज के चलते पिछले हफ्ते इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। अब उनका स्वास्थ्य पहले से बहुत ठीक है। जिसके बाद आज उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डेविड धवन अब अपने घर आ गए है। अब वो पहले से ठीक महसूस कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड धवन का ख्याल रखने के लिए हॉस्पिटल में उनके बेटे वरुण धवन रुकते थे। वो हॉस्पिटल में अपने पिता के साथ रात में रूकते थे और दिन में अपने आगामी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रमोशन में व्यस्त रहते है।

वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का जोरदार प्रचार-प्रसार कर रहे है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार डेविड धवन अब अपने घर वापस आ गए है और वो पहले से ठीक है। हालांकि, उन्हें किस बीमारी के चलते हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इसका जिक्र उन्होंने नहीं किया। वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने कुछ दिनों पहले अपने बेटे के फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का प्रमोशन करते नजर आए थे। डेविड धवन और वरुण धवन ‘द नाच पंजाबन’ सॉन्ग पर डांस करते नजर आए थे।

जिसका वीडियो वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। उनका वीडियो उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आया था। हालांकि, वरुण धवन अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। जिसके लिए वो दिन में अपने फिल्म का प्रमोशन करते थे और रात में अपने पिता के पास हॉस्पिटल में रुकते थे।