मनोरंजन

Published: Mar 26, 2021 11:56 AM IST

वायरल Videoदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का फनी वीडियो हुआ वायरल, पहले किया रोमांस और फिर...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Deepika Padukone and Ranveer Singh funny video went viral: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पोदुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। अभिनेत्री ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दीपिका ने लिखा ‘Should we Ring-a-Ring-a-Roses instead @ranveersingh ?’ बता दें, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए दीपिका-रणवीर के इस वीडियो की तारीफ की है। 

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका और रणवीर के दूसरे के साथ रोमांस करते-करते अचानक Ring-a-Ring-a-Roses खेलने लगते हैं। दीपिका और रणवीर के इस वीडियो में यह दोनों कलाकार ट्रैकसूट पहने नजर आ हैं। देखें यह वायरल वीडियो- 

 

 

 

इस वीडियो से पहले हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका पोदुकोण (Deepika Padukone) की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थीं। आप भी देखें- 

 

रणवीर सिंह और दीपिका पोदुकोण की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म 83 में दिखाई देंगी। फिल्म में लीड रोल में रणवीर होंगे तो वहीं दीपिका गेस्ट रोल में नजर आएंगी। शादी के बाद यह जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करती दिखाई देगी। कोरोना महामारी के फिल्म 83 रिलीज नहीं हो पाई है।