मनोरंजन

Published: Jul 08, 2020 10:11 AM IST

दीपिका इंस्टाग्रामदीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स,जाहिर की ख़ुशी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लाखों चाहने वाले हैं। इसके चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण ने  50 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए अपने प्रशंसको का आभार व्यक्त किया हैं।

दीपिका इस वर्ष की शुरुआत में मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म ”छपाक” में नजर आई थीं। दीपिका फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। वही, दीपिका कपिल देव की पत्नी की भूमिका में नजर आएँगी। इस फिल्म की कहानी 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित हैं। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म ”कपूर एंड संस” हैं।

दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर का आकड़ा पार करनेवाली दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस आंकड़े को पार कर चुकी हैं।