मनोरंजन

Published: May 29, 2022 11:46 AM IST

Cannes 2022 रफल साड़ी में दीपिका पादुकोण ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) के रेड कार्पेट (Red Carpet) पर भारतीय सितारों (Indian Stars) के खूब जलवे देखने को मिले, लेकिन बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने पहनावे से सबसे अधिक लोगों को अपनी ओर आकर्षित की है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर की है। उनकी ये तस्वीरें कान्स के क्लोजिंग सेरेमनी की है। जिसमें अदाकारा रफल साड़ी पहने अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही है।

रफल साड़ी के साथ उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज को टीमअप किया है साथ अपनी सुंदरता में चार चांद लगाते हुए वो मोतियों से बनी हैवी नेकलेस कैरी की है और कानों में स्टाइलिश इअरिंग पहनी है। अभिनेत्री अपने बालों का बन बनाई है। दीपिका पादुकोण अपने चेहरे पे लाइट मेकअप की है। आंखों में काजल, मस्कारा और लाइट ब्राउन आईशैडो लगाकर अपनी सुंदरता को पूरा की है। अभिनेत्री कैमरे के सामने स्टाइलिश पोज दी है। उनकी इस तस्वीरों को देखकर उनके फैंस उनके दीवाने हो गए है। उनके इस तस्वीरों को अब तक आठ लाख से अधिक लाइक मिल चुके है। लोग उनके इस तस्वीरों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है। अभिनेत्री बहुत जल्द फ्रांस से भारत लौटेंगी। 

अगर हम बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट कि तो वो बहुत जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और सलमान खान के साथ अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट के अलावा वो फिल्म ‘फाइटर’, ‘प्रोजेक्ट के’, ‘सपना दीदी’ और ‘द इंटर्न’ में भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी।