मनोरंजन

Published: Dec 18, 2020 06:40 PM IST

बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ तस्वीर पोस्ट कर दीपिका ने लिखा ‘मस्तानी कभी झुकती नहीं थी...’

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Bajirao Mastani turns 5 Year : रणवीर सिंह, (Ranveer Singh) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) स्टारर ‘बाजीराव मस्तानी’ (Bajirao Mastani) फिल्म के के 5 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में क्लासिक प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में दीपिका को ‘मस्तानी’ और रणवीर ने योद्धा राजा बाजीराव के रूप में प्रमुख भूमिका में दिखाया गया था। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। फिल्म के निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली ने ‘बाजीराव मस्तानी’ को बिग बजट के साथ बनाया था। ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म को 5 साल पूरे होने की खुशी में दीपिका ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। 

अदाकारा ने लिखा ‘चाहे प्यार हो या युद्ध, मस्तानी को अपने जुनून से भर दिया गया था, वह कभी झुकती नहीं थी और हमेशा एक शक्तिशाली महिला बन खड़ी रही। उसकी गरिमा और उनका प्यार इतना मजबूत था। अनंत काल तक…’

 

बता दें, अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आखिरी बार फिल्म ‘छपाक’ में अहम किरदार में दिखाई दिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके साथ ही अभिनेत्री के अभिनय की भी खूब आलोचना हुई थी। खैर, दीपिका के पास इस समय फिल्मों की लंबी लिस्ट है। उनमें से एक फिल्म शकुन बत्रा की भी है इस फिल्म में दीपिका सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ दिखाई देंगी।