मनोरंजन

Published: Oct 11, 2022 02:36 PM IST

Dhanush-Aishwaryaa Divorceधनुष-ऐश्वर्या का पैचअप? अभिनेता के पिता ने कहा- 'वे दोनों चाहते हैं कि बच्चे खुश रहें...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: साउथ सुपरस्टार धनुष (South superstar Dhanush) और रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत दोनों ने अपनी 18 साल की शादी को तोड़ने और एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। पिछले दिनों साथ में एक पोस्ट जारी कर दोनों ने ऐलान कर सभी को चौका दिया था। अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ये दोनों पैचअप करने जा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में धनुष के पिता कस्तूरी राजा से धनुष-ऐश्वर्या के पैचअप के बारे में पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए कस्तूरी राजा ऐसा कुछ कहा कि कई लोगों का ध्यान इस पर खींचा।

धनुष के पिता ने दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘वह और उनकी पत्नी चाहते थे कि बच्चे खुश रहें।’ कस्तूरी राजा के इस जवाब ने सभी को सोचने के लिए मजबूर किया कि धनुष और ऐश्वर्या पैचअप के मूड में है।

खैर, धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, जोड़ों, माता-पिता और शुभचिंतकों के रूप में 18 साल तक साथ रहने का सफर समझ, समायोजन का रहा है। लेकिन आज हम दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें।’ धनुष और ऐश्वर्या दोनों अफेयर की अफवाहों से हैरान थे। उस समय धनुष की उम्र 21 साल और ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। फिर दोनों के परिवारों ने मांग की कि दोनों की शादी हो जाए। उसके बाद आनन-फानन में इन दोनों की शादी 18 नवंबर 2004 को हुई। ये शादी रजनीकांत के घर पर हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम राजा और लिंगराज है। अब इन दोनों ने 18 साल की खुशहाल शादी के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।