मनोरंजन

Published: May 08, 2020 11:35 AM IST

मनोरंजनदीपिका चिखलिया की फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, इस अंदाज में दिखेगी 'रामायण' की सीता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. रामानंद सागर की रामायण में सीता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इन दिनों काफी सुर्खियों में है। लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन ने एक बार रामायण दिखाना शुरू कर दिया। इस वजह से दीपिका का फैंस भी काफी खुश हो गए थे।इसीबीच दीपिका के फैंस के लिए एक खुशखबरी है।

दरअसल, दीपिका जल्दी ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दीपिका पहली गर्वनर सरोजिनी नायडू की भूमिका में नजर आने वाली है। वही, उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

दरअसल, दीपिका ने अपने इंस्टग्राम पर इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दीपिका के साथ कई लोग नजर आ रहे है। इस पोस्टर पर ‘स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी’ लिखा हुआ है। इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर धीरज मिश्रा हैं।

बता दे कि, दीपिका चिखिलिया आखिरी बार एक्टर अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘बाला’ में नजर आई थी। इस फिल्म में दीपिका एक्ट्रेस यामी गौतम की माँ के किरदार में नजर आई थी।