मनोरंजन

Published: Oct 20, 2020 08:00 PM IST

कोरोना मरीजों के लिए डांसडॉक्टर ने किया ‘घूंघरू’ गाने पर डांस, तो ऋतिक का आया ऐसा रियाक्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: कोरोना मरीजों का इलाज करने में डॉक्टर्स दिन रात एक कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसे डॉक्टर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है जो कोरोना मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ऋतिक के गाने पर डांस कर रहे हैं। असम के डॉक्टर अरुप सेनापति का डांस वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।  जिसमें वो ऋतिक के ‘घुंघरू’ गाने पर डांस कर रहे हैं। इस डांस वीडियो को देखने के बाद खुद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी डॉक्टर अरुप सेनापति के फैन बन गए।

डॉक्टर अरुप सेनापति के डांस का वीडियो उनके साथी डॉक्टर सैय्यद फैज़ान अहमद ने 2 दिन पहले ही शेयर किया था। उन्होंने लिखा, ‘मिलिए मेरे ड्यूटी सहकर्मी डॉक्टर अरुप सेनापति से जो कि असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज में ईएनटी सर्जन हैं। वह कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को खुश करने के लिए उनके सामने डांस कर रहे हैं।’ इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे ऋतिक रोशन और डॉक्टर के डांस को देख वो भी हैरान रह गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘डॉक्टर अरुप से कहिए मैं बहुत जल्द उनसे डांस स्टेप्स सीखने वाला हूं, ताकि किसी दिन असम में उनके जैसा बेहतरीन डांस कर पाऊं… अद्भुत जिंदादिली..

ऋतिक यहीं नहीं रूके बल्कि वे अरूप के डांस से इतने प्रभावित हुए कि उन्होने इसे दोबारा शेयर भी किया। वैसे यह पहली बार नही हुआ है।बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अकसर अपने फैंस के पोस्ट को शेयर करते हुए नजर आते हैं।