मनोरंजन

Published: Jan 30, 2022 08:57 PM IST

Farhan Akhtar/Shibani Dandekarफरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में आएंगे नजर, ऐसी है तैयारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : इस वक्त सिनेमा जगत (Cinema World) में शादी (Wedding) का सीजन (Season) चल रहा है। एक-एक करके अभिनेता (Actor) और अभिनेत्री (Actress) अपनी शादी का जश्न मना रहे है। साल 2021 में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ सात फेरे लिए थे। उनके बाद फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी और अभी हाल ही में मौनी रॉय ने सूरज नंबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी।

अब खबर आ रही है, की शिबानी दांडेकर भी फरहान अख्तर के साथ मार्च महीने में कोर्ट मैरिज करेंगी और साथ ही ऐसी भी खबर है, की उसके अगले ही महीने ये कपल पुरे रीति रिवाज के साथ शादी भी करेंगे। ये कपल काफी समय से एक दुसरे के साथ बंधन में बंधने के लिए तैयार है। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण ये अपनी शादी नहीं मना पा रहे है। लेकिन, अब स्थिति सुधर रही है। इसलिए एक बार फिर ये कपल शादी करने की होड़ में है।

इसका अंदाजा लगाना थोड़ा कठिन होगा

ये कपल काफी लंबे वक्त से एक दुसरे के साथ रह रहे है। यहीं, नहीं ये दोनों अपने प्यार का इजहार अपने सोशल मीडिया पर भी कर चुके है। अगर बात करें इनके सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग की तो इस मायने में दोनों लोगों की लिस्ट काफी लंबी है। ऐसे में जब ये कपल शादी करेंगे तो इनके फैंस ये देखकर कितना उत्साहित होंगे, इसका अंदाजा लगाना थोड़ा कठिन होगा।

प्रियंका चोपड़ा अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगी 

वहीं, अगर हम बात करें फरहान अख्तर के वर्कआउट की तो वो इसको लेकर काफी अपडेट रहते है। उनकी आगामी फिल्म ‘जी ले जरा’ है। जिसमें आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगी।