मनोरंजन

Published: Jun 11, 2021 09:20 AM IST

Khesari Lal Yadavभोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें क्या है मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Instagram

मुंबई: भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों गर्दा उड़ा रहे हैं। खेसारी एक एक्टर होने के साथ ही एक हिट सिंगर भी हैं। उन्होंने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह एक्टिंग और सिंगिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके एक के बाद एक कई गाने रिलीज हो रहे हैं जो धूम मचा रहे हैं। लेकिन अब खेसारी कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मुंबई में सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने उनके हालिया रिलीज गाने ‘चाची तोहार बाची सपनवा में आती है’ को लेकर शिकायत की। उन्होंने खेसारी लाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। 

सुरजीत सिंह का आरोप है कि ‘अभिनेता ने पैसे कमाने के इरादे से अश्लील और फूहड़ वीडियो बनाए।‘ साथ ही उनका कहना है कि ‘उनके इस गाने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। यह समाज में महिलाओं के प्रति अनादर दिखाता है।‘ सुरजीत सिंह ने खेसारी के खिलाफ सबूत के रूप में कई स्क्रीनशॉट दिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बता दें कि खेसारी इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। साल की शुरुआत में उन पर निर्देशक राजकुमार पांडे को धमकी देने और बदतमीजी करने का आरोप लगा था। निर्देशक ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के साथ म्यूजिक वीडियो बनाते हैं। वो ‘बिग बॉस’ सीजन 13 में भी दिखे थे हालांकि वो शो से जल्दी ही बाहर हो गए थे। उनका कहना था कि ये शो शायद उनके जैसे लोगों के लिए नहीं है। उन्होंने जो कुछ भी शो में मजेदार किया वो दिखाया नहीं गया।