मनोरंजन

Published: Sep 30, 2022 09:18 AM IST

Adipurush First Look Poster'आदिपुरुष' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, भगवान राम के रूप में अभिनेता प्रभास ने किया मंत्रमुग्ध

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: ओम राउत निर्देशित बिग बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush ) की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच उम्मीद और बढ़ गई है। इस फिल्म में लीड रोल में साउथ अभिनेता प्रभास (Prabhas) दिखाई देंगे। इसके अलावा कृति सनोन (Kriti Sanon), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सनी सिंह (Sunny Singh) जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा बनते नजर आएंगे। इसी बीच प्रभास ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। पोस्टर में प्रभास को घुटने टेकते और ऊपर की ओर निशाना लगाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेता के हाथों में धनुष-बाण नजर आ रहा है। प्रभास का यह नया लुक बेहद शानदार दिखाई दे रहा है। 

इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा, ‘आरंभ… यूपी के अयोध्या में सरयू नदी तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करते हुए… #AdipurushInAyodhya फिल्म के पहले पोस्टर और टीज़र का अनावरण 2 अक्टूबर को शाम 7:11 बजे हमारे साथ किया! #AdipurushTeaser #Adipurush 12 जनवरी, 2023 को IMAX और 3D में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी!’ आप भी नजर डाले इस दमदार पोस्टर पर- 

 

लंबे इंतजार के बाद, फिल्म के बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर और पोस्टर का अनावरण 2 अक्टूबर को भगवान राम की पवित्र भूमि, अयोध्या, उत्तर प्रदेश में सरयू के तट पर किया जाएगा। इस बिग इवेंट में सुपरस्टार प्रभास और कृति सनोन के साथ निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार भी मौजूद रहेंगे। यह फिल्म रामायण के महाकाव्य पर आधारित है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। उत्तर प्रदेश का यह धार्मिक शहर भगवान राम का जन्मस्थान भी है, जो इस भव्य आयोजन के लिए स्थान को बहुत प्रासंगिक बनाता है। पोस्टर और साथ ही टीज़र फिल्म के पैमाने को दर्शाएगा।