मनोरंजन

Published: Apr 08, 2020 06:47 PM IST

मनोरंजनअल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का फर्स्ट लुक रिलीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. टॉलीवूड एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग से काफी लोगों का दिल जीत लिया है। आज अल्लू अर्जुन का 37 वां जन्मदिन है। आज अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म पुष्पा का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है।

अल्लू अर्जुन ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन काफी घनी दाढ़ी वाले लुक में नज़र आ रहे हैं |

सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक पोस्टर का खुलासा करते हुए, अल्लू अर्जुन ने लिखा“ मेरी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक और फिल्म का शीर्षक है “पुष्पा”,फिल्म सुकुमार गुरु द्वारा निर्देशित | फिल्म का संगीत प्रिय दोस्त @ThisIsDSP द्वारा। इसके लिये बहुत उत्साहित हूँ ,उम्मीद है यह आप सभी को पसंद आएगी । ”

फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। यह फिल्म रेड सैंडर्स स्मगलिंग पर आधारित बताई जा रही है। इस फिल्म में सुपरस्टार विजय सेतुपति फिल्म में प्रतिपक्षी के रूप में दिखाई देंगे ।