मनोरंजन

Published: Nov 02, 2021 01:21 PM IST

SRKशाहरुख खान को फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने किया बर्थडे विश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान आज यानी 2 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर सुबह से उनके फैंस उनके लिए लगातार उनके घर मन्नत में गिफ्ट भेज रहे हैं। इतना ही नहीं शाहरुख सुबह से ट्विटर पर भी ट्रेंड हो रहे हैं। सिर्फ शाहरुख के फैंस ही नहीं बल्कि उनके इंडस्ट्री के दोस्त भी उनकी फोटोज शेयर कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। 

ऐसे में आज शाहरुख के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने इस खास दिन को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था।

इस बार का बर्थडे शाहरुख के लिए इस लिए भी खास है क्योंकि अभिनेता का बेटा आर्यन पिछले दिनों ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे।

एनसीबी ने छापेमारी के दौरान आर्यन को हिरासत में लिया था और उन्हें जेल में रखा गया था। अब शाहरुख के बेटे को 27 दोनों के बाद बेल मिली है। यहीं वजह है कि शाहरुख के लिए इस बार का जन्मदिन बेहद खास होगा।