मनोरंजन

Published: Jun 10, 2021 09:48 AM IST

Birthday Special ‘राखी सावंत को किस’ से लेकर ‘डॉक्टर को थप्पड़’ तक, इन विवादों के कारण और ज्यादा मशहूर हुए मीका सिंह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

From ‘Kiss to Rakhi Sawant’ to ‘Thappad to Doctor’, Mika Singh became more famous due to these controversy: बॉलीवुड मीका सिंह (Mika Singh) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म दुर्गापुर में 10 जून 1977 को हुआ था। मीका सिंह का रियल नाम अमरीक सिंह है। मीका अक्सर विवादों में घिरे रहते है।  यह कहना गलत नहीं होगा कि मीका बॉलीवुड के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल सिंगर्स में से एक हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आज हम मीका सिंह और उनके जुड़े विवाद के बारे में बात करेंगे।  

राखी सावंत को किस करने पर हुआ था विवाद

सावन में लग गई आग, आंख मारे जैसे कई सुपरहिट गाने गा चुके मीका सिंह तब चर्चा के विषय बन गए थे जब अपनी बर्थडे पार्टी में उन्होंने जबरन राखी सावंत को किस किया। इसके बाद मीडिया के इस पर खूब ड्रामा हुआ था। विबाद बढ़ने के बाद मीका के खिलाफ पुलिस में मोलेस्ट्रेशन का केस दर्ज हुआ था। इस विवाद के बाद मीका सिंह काफी पॉपुलर हुए थे और उन्होंने इस पर ‘ऐ भाई तूने पप्पी क्यों ली’ गाना भी बनाया। 

इवेंट में डॉक्टर को मारा था थप्पड़

दिल्ली में एक इवेंट के दौरान मीका ने एक डॉक्टर को थप्पड़ मारा था। इस बारे में बात करते हुए मीका ने दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि ‘डॉक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। इसके बाद ही मैंने उन्हें मारा था। इसके बाद मीका के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई थी। 

मीका सिंह हिट एंड रन केस

कुछ सालों पहले सिंगर मीका सिंह पर हिट एंड रन केस दर्ज हुआ था। उन पर आरोप लगा था कि मीका ने अपनी गाड़ी से एक ऑटो रिक्शा वाले को टक्कर मारी थी। इस दौरान ऑटो रिक्शा में पैसेंजर भी थे और उन्हें काफी गंभीर चोट आई थी। मीका ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा था कि उस समय वह कार नहीं चला रहे थे।