मनोरंजन

Published: Feb 16, 2022 03:58 PM IST

Bappi Lahiri Top Hindi songs'मौसम है गाने का' से लेकर 'तम्मा तम्मा लोगे' तक, फैंस को किया झूमने पर किया मजबूर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बुधवार को सिंगर बप्‍पी लहिरी (Bappi Lahiri) ने मुंबई स्थित एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। 69 साल की उम्र में  बप्‍पी दा का निधन हुआ है। बढ़ती उम्र के कारण सिंगर में कई स्वास्थ्य परेशनियां थी। बप्‍पी लहिरी को निधन से एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन अचानक मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ी, परिवार ने सिंगर के इलाज के लिए क डॉक्टर को अपने घर बुलाया, जिसके बाद फिर  से उन्हें अस्पताल लाया गया। इसके बाद OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनकी मृत्यु हो गई। 

अस्पताल के डॉक्टर दीपक नामजोशी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। उनकी अच्छे से  देखभाल  हो रही थी लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वैसे आपको बता दें, बप्‍पी लहिरी ने अपने करियर में बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई हिट गाने गाए। सिंगर के निधन पर देखते है उनकी टॉप हिंदी गाने- 

मौसम है गाने का

 

‘यार बिना चैन कहा रे’

‘याद आ रहा है’

‘बंबई से आया मेरा दोस्त’

‘आउवा औवा, कोई यहां आह नचे’

‘तम्मा तम्मा लोगे’