मनोरंजन

Published: Feb 21, 2022 03:48 PM IST

Gangubai Kathiawadi New Songगंगूबाई काठियावाड़ी का नया गाना ‘मेरी जान’ रिलीज, आलिया भट्ट ने इस अंदाज में जीता दिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Youtube

मुंबई : फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने अपने दर्शकों को आज एक बार फिर खुश कर दिया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टिंग अभिनेता अजय देवगन पर फिल्माया इस फिल्म ने आज अपना एक और रोमांटिक सांग रिलीज किया है। इस सांग का नाम ‘मेरी जान’ है। इससे पहले ‘जब सैयां’ रिलीज हुई थी। उस गाने में शांतनु महेश्वरी दिखाई दिए थे। जो दर्शकों के दिल को छू लिया है। अब इस नए गाने में एक कार के बैकसीट पर बैठी गंगूबाई (आलिया भट्ट) और अफसान (शांतनु महेश्वरी) रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे है।

गंगूबाई अपने होठों में गुलाब का फूल दबाए शांतनु को देती है, लेकिन फूल निचे गिर जाता है और दोनों के बीच रोमांस चालू हो जाता है। ये दोनों एक दुसरे के आशिकी में डूबे दिखाई दे रहे है। इस रोमांस भरे सीन में ये गाना एकदम फिट बैठ रहा है। ये गाना यूट्यूब के सारेगाम ऑफिसियल चैनल पर स्ट्रीम कर रहा है। इस गाने को अब तक 81 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इससे ये अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा की ये गाना दर्शकों को खूब भा रहा है।

 

दर्शकों को इस फिल्म के इंतजार का समय बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। अब सिर्फ चार दिन का और समय बाकी है। इस फिल्म को लीला भंसाली ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के लुक को देखकर फैंस के बीच वो चर्चा का विषय बनी है। आलिया भट्ट सफेद साड़ी पहने माथे पर बड़ी बिंदी, हाथ की कलाई में चूड़िया, बालों में गजरा पहने नजर आ रही है। उन्होंने अपने इस लुक को बखूबी तैयार किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, शांतनु अपने रीड रोल प्ले में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होगी।