मनोरंजन

Published: Apr 08, 2020 06:52 PM IST

मनोरंजनकोरोना से हुई ग्रैमी विजेता अमेरिकी सिंगर की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में कई लोगो की जान जा रही है। इस वायरस ने मनोरंजन इंडस्ट्री के लोगो को भी अपने चपेट में ले लिया है। हाल ही में खबर मिली है कि, अमेरिका के मशहूर सिंगर जॉन प्राइन की मौत हो गयी है। जॉन की मौत कोरोनावायरस के कारण हुई है। वह 73 साल के थे।

मिली हुई खबर के मुताबिक, जॉन काफी दिनों से बीमार थे। मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में वह कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें तुरंत वंदेरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। कोरोना के वजह से उनके दोनों लंग्स में न्यूमोनिया हो गया था। वह पिछले 13 दिनों से आईसीयू में थे। जॉन के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है।

इससे पहले जॉन प्राइन की पत्नी फियोना ने भी 20 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। जिसमे उन्होंने बताया कि, जॉन की जांच के दौरान वह कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए।

बता दे कि, जॉन ने महज 14 साल की उम्र में ही गिटार बजाना सीख लिया था। इसके बाद उन्होंने स्कुल में संगीत की शिक्षा ली। पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने संगीत में ही अपना करियर बनाया। इसी दौरान वह गाने भी लिखने लगे थे। वही, साल 1991 में जॉन प्राइन को बेस्ट कंटेम्पररी फोक ऐल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया था। जॉन को इसी कैटिगरी में साल 2005 में उन्हें दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। वही, साल 2019 में जॉन को द रिकॉर्डिंग अकैडमी का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।