मनोरंजन

Published: Jul 17, 2022 12:32 PM IST

Hit: The First Case Box Office'हिट: द फर्स्ट केस' ने 2 दिन बॉक्स ऑफिस पर की बेहतरीन कमाई, आंकड़े देखकर खुश हो जाएंगे राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई: ‘हिट: द फर्स्ट केस’ (Hit: The First Case) में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और सान्या मल्होत्रा ​​(Sanya Malhotra) मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। यह पहली बार हुआ जब दोनों कलाकार साथ में काम करते दिखाई दिए। यह फिल्म एक तेलुगु एक्शन-थ्रिलर का हिंदी रीमेक है, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। ‘हिट: द फर्स्ट केस’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अब पॉजिटिव खबर यह है कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने मिल रहा है। 

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने जारी किए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ‘#HIT: #TheFirstCase दूसरे दिन की कमाई में 48.88% की वृद्धि हुई है। तीसरे दिन भी तेजी की उम्मीद है… इसके अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 1.35 करोड और शनिवार 2.01 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद ‘हिट: द फर्स्ट केस’ की कुल कमाई  3.36 करोड़ तक पहुंच गया हैं। देखें पोस्ट- 

 

‘हिट: द फर्स्ट केस’ ने बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू स्टारर ‘शाबाश मिठू’ से बेहतर प्रदर्शन किया है, जो अपने शुरुआती दिन में अच्छा कारोबार करने में विफल रही है।फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हैं, जो PTSD (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से पीड़ित है।