हॉलीवुड
Published: Jul 06, 2023 01:17 PM ISTSinger Coco Lee Diesसिंगर कोको ली ने 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबई : मशहूर अमेरिकी सिंगर (American Singer) और सॉन्गराइटर (Songwriter) कोको ली (Coco Lee) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। कोको ली का 5 जुलाई को निधन हो गया। सिंगर 48 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ गई। सिंगर के निधन की पुष्टि उनकी बहन नेंसी ली और कैरोल ने सोशल मीडिया के जरिए किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोको ली डिप्रेशन के चलते बीते रविवार को सुसाइड करने की कोशिश की थी। जिसके तुरंत बाद ही उन्हें हांगकांग के क्वीन मैरी हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां वो कोमा में चली गई थीं और बुधवार को कोको ली अपनी अंतिम सांस ली। सिंगर की बहन नेंसी ली और कैरोल ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कोको ली के निधन की जानकारी दी।
दोनों ने स्टेटमेंट में बताया कि कोको ने डिप्रेशन से बाहर आने के लिए प्रोफेशनल मदद ली, लेकिन 2 जुलाई, 2023 को कोको ली ने घर पर ही सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कोको ली कोमा में चली गई थी। बहनों ने स्टेटमेंट में आगे बताया कि डॉक्टरों की टीम ने कोको ली को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं पाए और 5 जुलाई को उनका निधन हो गया।
बता दें कि कोको ली का जन्म हांगकांग में हुआ था। 30 साल के सिंगिंग करियर में उन्होंने लोगों में अपनी एक खास पहचान बनाई थीं। उन्होंने ऑस्कर नॉमिनेटेड सॉन्ग ‘A Love Before Time’ पर भी परफॉर्म किया था।