हॉलीवुड

Published: Mar 28, 2022 03:20 PM IST

Oscar 2022ऑस्कर के मंच पर रो पड़े विल स्मिथ, कही ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Youtube

मुंबई : ऑस्कर 2022 (Oscar 2022) के समारोह (Ceremony) में हॉलीवुड (Hollywood) के एक्टर (Actor) विल स्मिथ (Will Smith) ने ऑस्कर पर अपना नाम लिख दिया है। मंच पर उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया। अभिनेता इस पल से इतना भावुक हो गए की उनकी खुशी उनके आंखों से छलक पड़ी। उन्होंने कहा मैं अपने इस सम्मान से बहुत खुश हूं। एक्टर फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ में अपनी मुख्य भूमिका निभाए थे। जिसके लिए उन्हें ये सम्मान मिला।

उन्होंने ये भी बताया की वो अपने परिवार वालों को बहुत प्यार करते है और वो उनकी सुरक्षा का हर संभव प्रयास करते है। उन्होंने इस अवसर पर सभी का धन्यवाद कहा। इतना ही नहीं उनको रोता देख वहां बैठे सभी के आंखों में आंसू आ गए। उनके रोने का वीडियो Jinah English के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। वहीं अभिनेता ने कॉमेडियन क्रिस रॉक से माफी भी मांगा है।

दरअसल, कॉमेडियन क्रिस रॉक ने उनके पत्नी का मजाक बनाया था। जिससे एक्टर को गुस्सा आ गया था और वो मंच पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ के आ गए। बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ की उन्होंने क्रिस रॉक के साथ गलत किया। जिसके लिए उन्होंने क्रिस रॉक से माफी मांगी।