मनोरंजन

Published: Jun 21, 2020 12:09 PM IST

मनोरंजनइंटरनेशनल योग दिवस 2020 : बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां योग के जरिये खुद को रखती है फिट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई . आज 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस माना रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून 2014 को योग दिवस की शुरुआत की गई। बॉलीवुड में योग को लेकर काफी क्रेज रहा है। बहुत सी एक्ट्रेस खुद को फिट करने के लिए योग का सहारा लेती है। तो आईये जानते है ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में … 

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री  शिल्‍पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वे एक्‍सरसाइज और योगाभ्‍यास के जरिये खुद को फिट रखती हैं। वह एक दिन भी अपने योग को मीस नहीं करती। आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी फिटनेस के दीवाने हैं। वह खुद को फिट बनाए रखने के लिए हेल्‍दी डाइट और फिटनेस रुटीन को फॉलो करती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ योग करती हुई तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती है। शिल्पा लोगों को भी योग करने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं। शिल्पा से प्रेरणा लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज़ ने योग करना शुरू  कर दिया हैं। 

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा को फिटनेस क्वीन भी  कहा जाता है। मलाइका ने योग के जरिये खुद को जवा बनाये रखा है। वह अक्सर जिम के बहार नजर आती है। साथ ही अपनी सुंदरता निखारने के लिए मलाइका योग का सहारा लेती है। इंस्ट्राग्राम पर वह अलग अगल पोज़ के फोटो और वीडियो साझा करती हैं। 

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु भी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। जिम और योग सहारे बिपाशा खुद को निखारती हैं। बिपाशा खुद योग करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसे करने की प्रेरणा देती हैं। अक्सर उन्हें अपने पति के साथ योग करते हुए देखा जाता है।

सुष्मिता सेन

योग के मामले में मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन आगे रहती हैं। योग से उन्होंने अपनी फिटनेस बनाये रखा हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ योग करते हुए देखा जा सकता है।  इतना ही नहीं उनकी बेटी भी उनके साथ योग करती नजर आती हैं। 

कटरीना कैफ

योग की बात हो और इसमें कटरीना कैफ का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कटरीना भी योग करने में बहुत माहिर हैं। सूर्य नमस्कार तो उनकी रोज की दिनचर्या में शामिल है। इसके अलावा वो कई आसन करती हैं। योग उन्हें फिट रखने में काफी मदद करता है।

करीना कपूर 

बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में करीना कपूर का नाम भी काफी ऊपर आता है। एक बच्चे की मां होने के बावजूद करीना काफी फिट हैं। वर्कआउट करने के अलावा करीना खूब योग करती हैं। योग उन्हें निखार देता है। पिछले कई वर्षो से वो लगातार योग कर रही हैं।