मनोरंजन

Published: Feb 13, 2022 04:44 PM IST

Iqbal Khan News इकबाल खान फिर बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : अभिनेता (Actor) इकबाल खान (Iqbal Khan) को लेकर एक बड़ी खबर (News) सामने आ रही है। अभिनेता के घर एक बड़ी खुशी ने दस्तक (Knocked) दी है। उनकी पत्नी (Wife) स्नेहा (Sneha) ने अपने दुसरे बच्ची को जन्म दिया है। इकबाल खान की पत्नी स्नेहा ने बीते 11 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया है। इनकी पहले से एक 10 साल की बेटी अम्मारा है। वहीं इकबाल खान और स्नेह ने मिलकर इस बेबी बोर्न का नाम इफ्जा रखा है। मां और बेबी दोनों स्वस्थ्य है। इस खबर से उनके फैंस में खुशी की लहर है। 

गौरतलब है की बीते 10 फरवरी को इकबाल खान का जन्मदिन था और 11 फरवरी को उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। ये उनके लिए एक बड़ा बर्थडे गिफ्ट साबित हुआ है। स्नेहा ने इकबाल खान के जन्मदिन पर उनके साथ अपने बेबी बम्प के साथ तस्वीर भी पोस्ट किया था। वो दोनों इस पल से काफी खुश है। अभिनेता इकबाल खान अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर है। अभिनेता ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। अभिनेता ने टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इकबाल खान ने टीवी शो ‘वारिस’, ‘प्यार को हो जाने दो’, ‘कैसा ये प्यार है’, ‘करम अपना अपना’, ‘काल भैरव रहस्य’, ‘दिल से दिल तक’, ‘यहां मैं घर घर खेली’ में अपना प्रमुख भूमिका निभाया है। अभिनेता हाल ही में टीवी शो ‘नीमा डेन्जोंगपा’ में देखें गए थे। अभिनेता ‘आतिशबाज’, ‘कुछ दिल ने कहा’, ‘घूंघट’, ‘फंटुश’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके है।