मनोरंजन
Published: Mar 11, 2020 12:57 PM ISTमनोरंजनबॉलीवुड एक्टर ने कहा, अर्जुन कपूर के कारण डूबी येस बैंक
मुंबई. देश में फ़िलहाल येस बैंक को लेकर काफी उथल पुथल चल रही है। येस बैंक पर आये इस संकट को लेकर सभी लोग काफी चिंता में है। बॉलीवुड कुछ स्टार्स भी इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने येस बैंक पर आए संकट के लिए एक्टर अर्जुन कपूर को जिम्मेदार ठहराया है।
केआरके ने येस बैंक पर आए इस संकट के लिए अर्जुन कपूर पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "अर्जुन कपूर ने आज तक जितनी फिल्मों में काम किया, वो लगभग सारी डूब गईं। एक मात्र सुपरहिट फिल्म थी 2 स्टेट्स। इस फिल्म में अर्जुन कपूर येस बैंक में काम करते है। लेकिन, अब तो येस बैंक भी डूब गई’। केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।