मनोरंजन

Published: Jan 17, 2022 02:05 PM IST

Pandit Birju Maharaj Passes Awayपंडित बिरजू महाराज के निधन पर इमोशनल हुए अभिनेता कमल हासन, जारी किया पोस्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अभिनेता ए‍वं राजनेता कमल हासन ने सोमवार को प्रख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया। हासन ने कहा कि उन्होंने कथक सम्राट से बहुत कुछ सीखा। पंडित बिरजू महाराज को ‘अद्वितीय’ करार देते हुए हासन ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने कथक सम्राट को कई वर्षों तक ‘एकलव्य’ की तरह ‘दूर से देखते हुए’ उनसे काफी कुछ सीखा। अभिनेता ने कहा कि ‘विश्वरूपम’ के निर्माण के दौरान उन्हें पंडित बिरजू महाराज के करीब रहने का मौका मिला और इस दौरान भी उन्होंने कथक सम्राट से बहुत सी चीजें सीखीं। हासन ने कहा ‘‘पंडित बिरजू महाराज ने अपना जीवन नृत्य और संगीत को समर्पित कर दिया। उनके निधन से कला जगत को गंभीर क्षति हुई है। ’’

कथक को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को तड़के दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया।