मनोरंजन

Published: Feb 27, 2021 12:07 PM IST

ई-मेल विवादऋतिक रोशन को समन मिलते ही कंगना रनौत ने साधा निशाना, बोलीं ‘माय सिली एक्स ब्वॉयफ्रेंड...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड की बड़बोली अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने विरोधियों पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री कंगना ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पर निशाना साधती दिखाई दी। अपने लेटेस्ट ट्वीट के जरिए कंगना ने ऋतिक पर तंज कसते हुए ‘सिली एक्स ब्वॉयफ्रेंड’ कह कर पुकारा हैं। बता दें, पिछले कई समय से ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच लड़ाई चल रही हैं और अब यह लड़ाई कानूनी प्रक्रिया के बीच पहुंच गई है।

इस पुरे मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऋतिक रोशन को समन भेजते हुए पेश होने को कहा था। ऋतिक को गुरुवार को समन भेजा गया था। इस मामले पर कंगना ने ऋतिक पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। अदाकारा ने लिखा ‘दुनिया कहां से कहां पहुंच गई लेकिन मेरा सिली एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है। उसी जगह पर जहां ये समय दोबारा लौट कर नहीं जाने वाला…’। कंगना रनौत ने शेयर किया हुआ पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखें- 

 

बता दें, साल 2016 में ऋतिक रोशन ने एक केस दर्ज कराया था। रोशन ने अपने दर्ज मुकदमा में कहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी ई-मेल आईडी से कंगना रनौत को मेल भेजे हैं। यह सभी ई-मेल उनके नाम से किए गए हैं।