मनोरंजन

Published: Apr 03, 2020 01:24 PM IST

मनोरंजनकंगना रनौत ने भगवान श्रीराम के बारे में कही यह बात, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बाते बेबाकी से कहने के लिए जानी जाती है। हाल ही में कंगना रनौत ने रामनवमी के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने भगवान श्रीराम के बारे में अपनी राय बताई है।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना सफ़ेद ड्रेस में नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन में कंगना ने लिखा, ‘सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं। जय श्री राम। ‘राम जी हमारी सभ्यता के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक हैं’। कंगना ने इस वीडियो में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा भी बताया है।

आपको बता दे कि, कोरोनावायरस के जंग लड़ने के लिए कंगना ने पीएम केयर्स फंड में 25 लाख रुपये दान किए हैं। इसके अलावा, कंगना ने रोज कमाने वाले वर्कर्स के खाने का भी इंतजाम किया है।