मनोरंजन

Published: Dec 29, 2020 01:29 PM IST

बॉलीवुड कंगना रनौत ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन, ‘महाराष्ट्रीयन ट्रेडिशनल’ लुक में आईं नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Kangana Ranaut visits Siddhivinayak temple: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मुंबई पहुंचने के साथ ही बड़ा धमाका किया है। शिवसेना के गढ़ में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किए। अभिनेत्री कंगना मंदिर में करीब आधे घंटे तक रहीं। वहां पर उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया। सिद्धिविनायक मंदिर में कंगना ‘मराठी ट्रेडिशनल’ लुक में पहुंची थी। उन्होंने हरी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। साथ में महाराष्ट्रीयन ट्रेडिशनल स्टाइल की ज्वेलरी भी पहन रखी थी। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

सिद्धिविनायक मंदिर में जाने साथ उन्होंने कहीं ना कहीं शिवसेना को चेतावनी देते हुए एक संदेश देने की कोशिश की है। इस दौरान कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली और उनके भाई-भाभी भी नजर आए। कंगना रनौत ने खुद भी सिद्धिविनायक मंदिर में ली गई इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके साथ अदाकारा ने लिखा, ‘दर्शन के बाद वो मुंबई में सुरक्षित महसूस करती हैं। मैं अब शत्रुता का सामना कर सकती हूं। आज मैंने मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, अब मैं सुरक्षित हूँ, मुझे प्रेम मिल रहा है और मेरा स्वागत हो रहा है।’

 

हाल ही में कंगना और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय राउत के बीच झड़प  हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के लिए अभद्र टिप्पणियां भी की थीं। इसके अलावा कंगना ने एक ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है जिसके बाद उनपर FIR दर्ज हुई थी।