मनोरंजन

Published: Jul 08, 2020 01:11 PM IST

सुशांत मौत ट्रोलिंग के बाद बुरी तरह टूट गए करण जौहर, दोस्तों ने बताया हाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोतिज्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद में फिल्म मेकर करण जौहर को घेरा गया हैं।सोशल मीडिया पर करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा हैं। खबरों की माने तो करण जौहर ट्रोलिंग के कारण पूरी तरह टूट गए हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान करण के दोस्तों ने उनकी हालत के बारे में जानकारी दी हैं। फिल्मेमकर के करीबी दोस्त ने बताया, करण फ़िलहाल बुरी तरह टूट गए हैं। करण को कई सालों से ट्रोल किया जा रहा हैं। करण को लगता था कि सालों से इंडस्ट्री में ट्रोल होने के बाद वह यह सब आसानी से झेल लेंगे। लेकिन सुशांत की मौत के बाद लोगों की नजरों में अपने लिए नफरत देखकर करण पूरी तरह हिल गए हैं’।

दोस्त ने आगे बताया, ‘करण के अलावा उनके करीबी लोगों को भी ट्रोल किया जा रहा हैं।इसके लिए वह खुद को कसूरवार समझ रहे हैं,इसलिए करण को बहुत गिल्टी फील हो रहा हैं। उनके बच्चों को भी मारने की धमकी दी जा रही है। फ़िलहाल करण के वकील ने उन्हें शांत रहने की सलाह दी हैं। करण अभी किसी से भी बात करने की कंडीशन में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर चल रही ट्रोलिंग उनके बस के बाहर चली गई हैं। इस कंडीशन में करण से बात करना बिल्कुल अच्छा अनुभव नहीं होता हैं। हम जब उन्हें कॉल करते हैं तो वो रोने लग जाते हैं। वो रोते हुए पूछते हैं कि रहते हैं और पूछते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया है जो उन्हें ये सब झेलना पड़ रहा हैं।’