मनोरंजन

Published: Dec 07, 2021 02:03 PM IST

Pani Pani Bhojpuriखेसारी लाल और अक्षरा सिंह ने बादशाह के सुपरहिट गाने 'पानी-पानी' के भोजपुरी वर्जन में मचाया धमाल, देखें टीजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों गर्दा उड़ा रहे हैं।  खेसारी एक एक्टर होने के साथ ही एक हिट सिंगर भी हैं। उन्होंने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह एक्टिंग और सिंगिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके एक के बाद एक कई गाने रिलीज हो रहे हैं जो धूम मचा रहे हैं।

ऐसे में एक्टर फिर एक बार सुर्खियों में आ गए है। दरअसल हाल ही में खेसारी ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ अपने नए गाने पानी-पानी सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन का टीजर रिलीज किया हैं।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाहशाह को टैग करते हुए टीजर शेयर किया है। टीजर में दोनों के साथ सिंगर बादशाह नजर आ रहे हैं। दोनों ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘आप सभी का इंतजार यही होता है खत्म, पानी पानी अब भोजपुरी में, टीजर आउट नाउ।’

टीजर की बात करें तो खेसारी स्टाइलिश  अंदाज में कार से उतरते हैं तो वहीं अक्षरा ने भी अपने ग्लैमर का जोरदार तड़का लगाते नजर आ रही हैं। वीडियो में बादशाह भी अपने स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये गाना 9 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। इस गाने के हिंदी वर्जन में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) नजर आई थी। खेसारी लाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।