मनोरंजन

Published: Jan 07, 2021 06:18 PM IST

टेलीविजन क्रिस्टल डिसूजा ने मुंबई में खरीदा आलिशान घर, तस्वीरें हुईं वायरल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Mumbai:  टीवी की बेहतरीन अदाकारा क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’Souza) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो आए दिन वायरल होते दिखाई देते हैं। इसी बीच अदाकार की पोस्ट की हुई लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। क्रिस्टल डिसूजा इन तस्वीरों के साथ अपने फैन्स को आलिशान घर खरीदने की भी जानकारी दी है। क्रिस्टल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, ‘नए साल में मैंने नए घर में कदम रखा है… ।’ अदाकारा की पोस्ट और फोटोज सोशल मीडिया पर फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

मालूम हो कि टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने मुंबई के पॉश इलाके में यह आलिशान घर खरीदा है। अदाकारा का यह घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में है। साझा की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि क्रिस्टल डिसूजा अपने नए घर में घूम रही हैं। उन्होंने अपने नए घर की एक साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। कुछ देर पहले शेयर इन फोटोज को अब तक 2 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।  

 

क्रिस्टल डिसूजा से पहले हाल ही में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने घर ख़रीदा था। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके साथ अदाकारा ने लिखा था, ‘रहने के लिए खरीदा नया घर… हैप्पी 2021… ।’ मालूम हो कि, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ शो के दौरान क्रिस्टल डिसूजा और निया शर्मा एक साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थीं और यह दोनों एक दूसरे की अच्छी दोस्त भी हैं।