मनोरंजन

Published: Mar 29, 2020 01:39 PM IST

मनोरंजनइस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अस्पताल में जाकर की कोविड 19 मरीजों की सेवा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. कोरोनावायरस के कारण पुरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागु हो गया है। लॉकडाउन के कारण सभी लोग घरो में बंद है। इसी दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक नेक काम किया है। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अस्पताल में जाकर कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की सेवा की है।

यह भी पढ़े : पुलिस की करवाई पर ऋचा चड्डा ने उठाया सवाल कहा, लोगो को पीटने के पीछे तर्क क्या है?

इस बात की जानकारी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है। इस एक्ट्रेस का नाम शिखा मल्होत्रा है और वह प्रशिक्षित नर्स हैं। शिखा ने बीएमसी के अस्पताल में जाकर कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ो की सेवा की है। शिखा ने एक्टर संजय मिश्रा के साथ फिल्म कांचली में काम किया है। वीरल भयानी के इस पोस्ट में बताया गया है कि, शिखा ने मुंबई के जोगेश्वरी इलाक़े में स्थित बीएमसी संचालित ट्रॉमा अस्पताल में वॉलिंटियर बनकर काम किया है।

यह भी पढ़े : कोरोना के वजह से हुए इस हॉलीवुड सुपरस्टार की मौत

शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल से 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था।बीएमसी ने शिखा को जोगेश्वरी ईस्ट स्थित हिंदूह्रदय सम्राट ठाकरे ट्रॉमा अस्पताल में ड्यूटी दी है। खास बात यह है की, शिखा को आइसोलेशन वॉर्ड में तैनात किया गया था। इस बारे में शिखा कहती हैं- कोर्स पास करने के बाद, हमें समाज की सेवा करने की शपथ दिलाई गयी थी। मेरे ख़्याल से यही वो समय है। शिखा ने सेवानिवृत्त डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ़ से गुज़ारिश की है कि वो इस आपदा में मदद के लिए आगे आएं।