मनोरंजन

Published: Dec 04, 2022 02:42 PM IST

Madhuri Dixitमाधुरी दीक्षित ने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर किया डांस, यूजर ने कहा- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर (Famous) एक्ट्रेस (Actress) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस का एक रील शेयर की हैं। जिसमें वो पाकिस्तानी लड़की आयशा के रिमिक्स वर्जन गाना ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। आयशा का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। वहीं अब इस गाने पर बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाई, लेकिन वो ऐसा करके ट्रोल का शिकार हो गई हैं।

बता दें कि वीडियो में माधुरी दीक्षित साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वो ग्लैमरस लुक में इस गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो के सामने आते ही जहां कुछ फैंस ने उनकी वाहवाही की तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। लोग उनसे इस ट्रेंड को सपोर्ट नहीं करने के लिए कह रहे हैं।

उनके इस डांस रील पर एक यूजर ने लिखा, ‘प्लीज मैम इस ट्रेंड का साथ न दें।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ओह नो! आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अब यह चलन चिढ़ाने वाला हो गया है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नहीं ऐसा मत करें। कृपया एक प्रेरणा बनें। आइए हम जंक न दें कृपया उदाहरण के द्वारा नेतृत्व करें।’

तो वहीं कई लोगों को माधुरी दीक्षित का ये वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है। उनके इस वीडियो को अब तक पांच लाख 72 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित हाल ही में ‘झलक दिखला जा’ शो को जज करती नजर आई थीं, जिसका फिनाले हो चुका है। इससे पहले वो अमेजन प्राइम की सीरीज ‘मजा मा’ में गजराज राव, बरखा सिंह और ऋत्विक भौमिक के साथ दिखाई दी थीं।