मनोरंजन

Published: Nov 07, 2022 10:33 AM IST

Alia-Ranbir Baby Girl महेश बाबू ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के माता-पिता बनने पर दी बधाई, बेटियों को लेकर कही ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक बेटी के माता-पिता बन गए है। कपूर खानदान में जश्न का माहौल बना हुआ है। आलिया भट्ट ने रविवार को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। बेबी गर्ल के माता-पिता के साथ-साथ दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान भी काफी खुश है। आलिया भट्ट ने इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपनी इस बड़ी खुशी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है।

जिसके बाद से ही उनके पोस्ट पर उनके फैंस और मनोरंजन जगत के स्टार्स उन्हें बधाईयां और शुभकमनाएं दे रहे है। ये सिलसिला लगातार जारी है। वहीं तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी पैरेंट्स को बधाई दी है साथ ही उन्होंने बेटियों को लेकर एक खास बात भी कही है। महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया भट्ट के पोस्ट को शेयर कर तस्वीर पर लिखा, ‘बेटियां वाकई खास होती हैं! बधाई हो आलिया भट्ट और रणबीर!’ साथ ही उन्होंने एक स्माइली इमोजी भी शेयर किया है।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट मां बनने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की। जिसमें एक शेर और शेरनी को उनके शावक के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने तस्वीर के ऊपर लिखा, ‘और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में हमारा बच्चा यहां है और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार के साथ फूट रहे हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता प्यार प्यार आलिया और रणबीर!’ बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे है।