मनोरंजन

Published: Oct 24, 2022 11:23 AM IST

Salaar First Look Out 'सालार' के मेकर्स ने जारी किया फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक, कुछ इस अंदाज में नजर आए एक्टर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Twitter

मुंबई : साउथ (South) के सुपरस्टार (Superstar) प्रभास (Prabhas) अक्सर सुर्खियों में रहते है। बीते रविवार को अभिनेता ने अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक बड़ा ट्रीट दिया है। प्रभास की आगामी फिल्म ‘सालार’ (Salaar) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में अभिनेता रफ लुक में शर्ट-पैंट पहने नजर आ रहे है। वो अपनी आंखों पर स्टाइलिश सनग्लास भी लगाए हुए दिखाई दे रहे है।

वो ट्रक पर खड़े होकर स्माइली पोज दे रहे है। उनके इस फर्स्ट लुक पोस्टर को मेकर्स ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वहीं एक अन्य पोस्टर में एक्टर प्रभास ब्लैक कलर की गंदी टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में ग्रीस और कालिख भी लगा हुआ नजर आ रहा है। उनका ये फर्स्ट लुक पोस्टर उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस उनके फर्स्ट लुक पोस्टर को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

बता दें कि इससे पहले ही प्रभास की एक और आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ से उनका नया लुक पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें वो मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के किरदार में नजर आए।

वहीं प्रभास की एक और आगामी फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में आउट हुआ था। एक्टर की एक के बाद एक फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।