मनोरंजन

Published: Feb 06, 2022 09:21 PM IST

Malaika Arora Bikini Pictureमलाइका अरोड़ा बिकिनी में आई नजर, अर्जुन कपूर ने किया कमेंट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : अभिनेत्री (Actress) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव (Active) रहती है। अदाकारा आए दिन अपनी बोल्ड (Bold) तस्वीरें (Pictures) अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने पोस्ट से अपने फैंस को घायल की है। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी बिकिनी वाली तस्वीर पोस्ट की है। अभिनेत्री स्विमिंग पूल के किनारे लेटी हुई दिखाई दे रही है। अदाकारा अपने आंखों पर ब्लैक सनग्लास लगाए दिखाई दे रही है।

उनके इस पोस्ट से उनके फैंस अपना होश खो बैठे है। अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में लिखा है ‘सन्डे सनी साइड अप’ उनके इस अदा को न केवल फैंस बल्कि कई सेलेब्स ने भी लाइक किया है। जिसमें उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का नाम सबसे पहले है। उन्होंने मलाइका अरोड़ा के पोस्ट को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा ‘नाईस कैप्शन’ मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को अब तक 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं अगर हम बात करें मलाइका अरोड़ा के फैन फॉलोइंग की तो इन्स्टाग्राम पर 14 मिलियन से अधिक उनके फैन फॉलोइंग है। 

मलाइका अरोड़ा अब तक कई हिट फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी है। जिसमें फिल्म ‘ओम शांति ओम’, ‘इंडियन’, ‘कांटे’, सोनम कपूर, पुलकित सम्राट और राजकुमार राव के साथ  ‘डॉली की डोली’, अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ ‘हाउसफुल’, सलमान खान, अरबाज खान और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘दबंग 2’, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ ‘वेलकम’, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम के साथ ‘हाउसफुल 2’, शाहरूख खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभा कर अपने फैंस का दिल जीत चुकी है।