मनोरंजन

Published: Jun 25, 2022 08:34 AM IST

Happy Birthday Karisma Kapoorमलाइका अरोड़ा ने करिश्मा कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर पोस्ट कर कही ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अक्सर एक-दूसरे के बर्थडे, डिनर पार्टी और लंच डेट पर साथ दिखाई देती है। वास्तव में उनका पूरा गर्ल गैंग एक दूसरे के साथ अनोखी केमेस्ट्री शेयर करता है। गर्ल गैंग में करिश्मा की बहन करीना कपूर और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी शामिल हैं। यह सभी एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते दिखाई देते है। बता दें, करिश्मा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही है।  भले ही मलाइका देश में नहीं हो लेकिन विदेश में रहते हुए अदाकारा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है। 

इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए मलाइका अरोड़ा  ने लिखा: ‘ आज हमारे लोलो का जन्मदिन है… जन्मदिन मुबारक हो प्रिय।’ इस तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियां एथनिक वियर पहनती हैं और बिल्कुल स्टनिंग लग रही हैं। देखें पोस्ट- 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रही हैं क्योंकि अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले काफी समय से यह जोड़ा एक दूसरे को डेट कर रहा है। हालाँकि, उन्हें अक्सर उनके उम्र के अंतर के लिए ट्रोल किया जाता है।