मनोरंजन
Published: Sep 18, 2021 02:47 PM ISTHealth Updateमनोज बाजपेयी ने हॉस्पिटल में भर्ती अपने पिता की हेल्थ अपडेट दी, कहा- 'मृत्यु ही अंतिम सत्य है'
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj bajpayee) इनदिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। ऐसे में खबर सामने आई की एक्टर के पिता राधाकांत इस वक़्त हॉस्पिटल में है। खबरों की मानें तो उनके पिता की हालत वक़्त बहुत ज्यादा गंभीर है। उनके पिता दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। खबर सुनते ही मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ दिल्ली रवाना हो चुके है। उनके पिता की उम्र 83 साल है।
ऐसे में अब मनोज ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट की है। जब हमारे सहयोगी वेबसाइट नवभारत टाइम्स ने एक्टर से उनके पिता के हेल्थ के बारे में बात की तो मनोज ने कहा- ‘जो भी बीमारियां है सभी बुढ़ापे से संबंधित हैं।’ साथ ही एक्टर ने बताया कि- ‘कभी एक दिन वह स्थिर रहते है तो एक दिन अस्थिर हो जाते हैं। हम सिर्फ इंतज़ार कर सकते हैं। आखिर मृत्यु ही अंतिम सत्य है बाकी सब मोह माया है।’
गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी के पिता की तबीयत इस साल जून में भी बिगड़ गई थी। तब भी एक्टर अपने पुरे परिवार के साथ अपने गांव जाना चाहते थे। लेकिन फिर उनकी फ्लाइट मिस हो गई थी। ऐसे में एक्टर को उनकी कार से ही मुंबई से बिहार तक का रास्ता तय करना पड़ा था।
गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी अपने पिता के बहुत करीब है। एक बार एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था। मनोज बाजपेयी ने कहा था- ‘मैं मेरे माता पिता के बहुत करीब हूं। मेरी माता पिता ने मुझे अपने पसंदिता एक्टर मनोज कुमार का नाम दिया है।