मनोरंजन

Published: Mar 11, 2022 02:01 PM IST

स्वयंवर Mika की वोटीमीका सिंह स्वयंवर के लिए हो गए है तैयार, स्टारभारत पर ढूढ़ रहे है जीवनसाथी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) मीका सिंह (Mika Singh) को आखिर कौन नहीं जानता है। उन्होंने तो अपने आवाज (Voice) का जलवा लोगों के दिलों-दिलों में बिखेरा है, लेकिन अब  मीका सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनने में आ रहा है की मीका सिंह को अब अकेलापन बर्दास्त नहीं हो रहा है, इसलिए वो अब अपनी वोटी खोज रहे है। तो आइए जानते है क्या है पूरा मामला दरअसल, गायक मीका सिंह बहुत जल्द टेलीविजन स्टार भारत के रियलिटी शो ‘स्वयंवर Mika की वोटी’ पर भी अपना जादू चलाने जा रहे है।

स्टार भारत हमेशा से अपने दर्शकों के लिए चुनिंदा शो लाता रहा है। अब इस शो में सिंगर ने भी अपनी एंट्री मार दी है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर एक इंट्रो वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया की कितनी शादियों में उनके गानों की पार्टियां होती है। उनके गानों को सुनकर  लोगों के रिश्तों में और मजबूती आती है, लेकिन सिंगर ने कभी अपने रिश्ते के बारे में नहीं सोचा, इसलिए अब उन्होंने फैसला कर लिया है की वो किसी एक सोनी कुड़ी को अपना लाइफ पार्टनर बनाएंगे।

उन्होंने कहा कोई उनके अकेलापन और तन्हाई को नहीं समझ सकता है। वीडियो में मीका सिंह शादी की शेरवानी पहने और हाथ में वधुमाला लिए नजर आ रहे है। वो बहुत जल्द स्टार भारत के नए शो ‘स्वयंवर Mika की वोटी’ में नजर आने वाले है। मीका सिंह ने इस शो पर अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए लिंक भी दिया है। इसपर दर्शक 8 मई 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। मीका सिंह से पहले भी कई सेलिब्रिटियों ने अपना स्वयंवर रचा था। जिसमें राखी सावंत और अभिनेत्री मल्लिका शेरावत टेलीविजन एक्ट्रेस रतन राजपूत भी अपना स्वयंवर रचा चुकी है, लेकिन इसमें से किसी भी जोड़े ने अपने पार्टनर से शादी नहीं किया था।