मनोरंजन

Published: Mar 27, 2021 11:43 AM IST

Big Newsमिलिंद सोमन को हुआ कोरोना, पत्नी अंकिता ने भी कराया Covid-19 टेस्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Milind Soman tests positive for Covid-19: भारत कई राज्यों में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं । महाराष्ट्रa और महानगर मुंबई में गंभीर माहौल बना हुआ है। महाराष्ट्रा में 24 घंटों में कोरोना के 36,902 नए केस सामने आए है और 112 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में आम से लेकर खास तक लोगों डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हो गए हैं। आमिर खान, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपाई, आर. माधवन, परेश रावल के बाद अब एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) कोरोना के शिकार हो गए हैं। अभिनेता ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। 

कोरोना वायरस होने की घोषणा करते हुए अभिनेता मिलिंद सोमन ने लिखा ‘मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है मैं अपने आपको क्वारंटाइन किया है।‘ एक्टर ने किया हुआ यह पोस्ट सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

आपको बात दें, मिलिंद सोमन अपने फैंस के बीच अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को लुभाते दिखाई देते हैं। हाल ही में अभिनेता अपनी पत्नी अंकिता के साथ लिपलॉक करते दिखाई दिए। इसके बाद यह बोल्ड तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। पति मिलिंद सोमन कोरोना संक्रमित आने के बाद अंकिता ने खुद भी अपनी टेस्ट करवाई है।