मनोरंजन

Published: Jul 07, 2022 08:26 AM IST

Mouni Roy Bikini Picturesमौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, ब्लू बिकिनी में कुछ यूं आई नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मौनी रॉय (Mouni Roy) टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। अपने स्टाइल स्टेटमेंट और अभिनय की वजह से उन्हें बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग हासिल की है। अदाकारा का इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात का सबूत हैं कि वह किसी भी आउटफिट में एक स्टार की तरह सहजता से चमकती हैं। मौनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, अभिनेत्री ने 27 जनवरी को दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी की थी। 

मौनी आए दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच अदाकारा ने शानदार बिकिनी तस्वीरें पोस्ट कर तहलका मचा दिया हैं। इन तस्वीरों में मौनी ब्लू मोनोकिनी में दिखाई दी।  इन लुभावनी तस्वीरों को साझा करते हुए, अभिनेत्री ने कैप्शन दिया, ‘When the comes out after it’

मौनी अपने करियर में कस्तूरी, देवों के देव… महादेव और नागिन जैसे कई शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने नच बलिए 6, झलक दिखला जा 7, और जरा नचके दिख जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया है। उन्हें आखिरी बार अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ एक डांस रियलिटी शो, डीआईडी ​​लिटिल मास्टर्स 5 में जज का तौर पर देखा गया था। 

 

मौनी रॉय ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, यह फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म का पहला भाग 09 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में उतरेगा।