मूवीज़

Published: Aug 09, 2023 01:24 PM IST

Yaariyan 2 First Look Poster Out ‘यारियां 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - divyakhoslakumar/Insta

मुंबई : फिल्म ‘यारियां 2’ (Yaariyan 2) के मेकर्स ने आज फाइनली फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी कर दिया है साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। फैंस जिस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो दिन आज आखिरकार आ ही गया। अपकमिंग फिल्म ‘यारियां 2’ में एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar), मिजान जाफरी (Meezaan Jafri) और पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) लीड रोल में नजर आएंगे। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को दिव्या खोसला कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें दिव्या खोसला कुमार और मिजान जाफरी के साथ पर्ल वी पुरी भी नजर आ रहे हैं। मस्ती, ड्रामा, रोमांस और गहरी दोस्ती पर बेस्ड फिल्म ‘यारियां 2’ का टीजर कल, 10 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए दिव्या खोसला कुमार ने लिखा, “मेरी मां के आशीर्वाद से, मैं आप सभी के साथ अपनी फिल्म ‘यारियां 2’ का पोस्टर शेयर कर रही हूं। जिसका निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। आप सभी के प्यार की जरूरत है। टीजर कल आएगा, देखते रहिए।”

बता दें कि फिल्म ‘यारियां 2’ में यश दासगुप्ता, वरीना हुसैन, अनस्वरा रंजन और प्रिया वारियर जैसे कलाकार भी अपने मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आयुष माहेश्वरी और दिव्या खोसला कुमार द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ‘यारियां 2’ 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि फिल्म ‘यारियां 2’ 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘यारियां’ का सीक्वल है। फिल्म के पहले भाग में हिमांशु कोहली और रकुल प्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसका निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने किया था, जो फिल्म के दूसरे भाग में एक्टिंग करती नजर आएंगी।