मूवीज़

Published: Mar 24, 2023 12:12 PM IST

Kareena Kapoor On 3 Idiots Sequelक्या करीना कपूर खान के बिना बनने जा रहा है ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल? एक्ट्रेस ने गुस्से में लगाया बोमन ईरानी को फोन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - kareenakapoorkhan/Insta

मुंबई : राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इतना ही नहीं फैंस इस फिल्म को आज भी देखना काफी पसंद करते हैं। वहीं इस वक्त इस फिल्म के सीक्वल की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। जी हां, दरअसल, कुछ देर पहले ही करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो फिल्म ‘3 Idiots’ के सीक्वल पर बात करती नजर आ रही हैं।

वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘3 Idiots’ का पोस्टर लगा हुआ नजर आ रहा है, लेकिन इस पोस्टर में ‘3 इडियट्स’ के लीड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan), शरमन जोशी (Sharman Joshi) और आर माधवन (R.Madhvan) ही दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में करीना कपूर खान अपनी बातों में फिल्म के सीक्वल में खुद के ना होने पर हैरानी जताते हुए भड़कती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्हें आमिर खान, शर्मन जोशी और आर माधवन के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है।

वो कहती हैं, “जब वह छुट्टियां मना रही थीं। तब इन तीनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा था। ये फिल्म के सीक्वल के बारे में प्लान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो बोमन ईरानी (Boman Irani) को फोन लगाकर पूछेंगी कि उन्हें बिना बताए ही यह सब सीक्रेटली किया जा रहा है। उनके बिना यह कैसे हो सकता है। करीना कपूर खान ने वीडियो के आखिरी में यह भी कहा कि प्लीज यह शर्मन जोशी के फिल्म का प्रमोशन नहीं है।”

करीना कपूर खान ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती !! वे मेरे बिना ऐसा कैसे कर सकते हैं? बोमन ईरानी क्या उन्होंने आपसे भी ये राज रखा है?” बता दें कि अभी हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ अफ्रीका वेकेशन से मुंबई वापस लौटी हैं। जहां करीना कपूर खान पति और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अपने दोनों बेटों जेह अली खान और तैमूर के साथ गई थीं।