मूवीज़
Published: Nov 28, 2023 02:05 PM ISTMain Atal Hoon'मैं अटल हूं' के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अगले साल रिलीज होगी फिल्म
मुंबई: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ काफी अरसे से बनकर तैयार है, लेकिन किसी ना किसी वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ती रही। अब इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की ये बायोपिक आगामी साल 19 जनवरी को रिलीज होगी।
इसी साल इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था, जिसमें पंकज त्रिपाठी के अटल लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खुद पंकज त्रिपाठी का मानना है कि ये फिल्म उनके करियर में काफी अहम साबित होने वाली है। बतौर कलाकार ये फिल्म उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में ढलने के लिए पंकज त्रिपाठी ने काफी मेहनत की है।
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभाया है। इस फिल्म को चर्चित फिल्म निर्देशक रवि जाधव ने निर्देशित किया है और इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली हैं। फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।