मूवीज़

Published: Mar 24, 2023 04:14 PM IST

Bheed Twitter Reviewफैंस के दिलों को भा रही है फिल्म ‘भीड़’ की कहानी, ट्विटर पर दे रहे हैं अपना ऐसा रिव्यु

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Trailer Screen Grab

मुंबई : डायरेक्टर (Director) अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) की फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) आज यानि शुक्रवार को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी साल 2020 में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के दौरान देश में लगे लॉकडाउन (Lockdown) से मजदूरों के सामने आई परेशानियों पर आधारित है। जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू रही है।

इस फिल्म ने एक बार फिर उस भयावह दृश्य को सबके सामने लाकर रख दिया है। फिल्म में एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao), भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar), दीया मिर्जा, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और वीरेंद्र सक्सेना भी हैं। वहीं ट्विटर पर फिल्म ‘भीड़’ के रिव्यु भी सामने आने लगे हैं।

ट्विटर यूजर्स फिल्म की और फिल्म के कलाकारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “लॉकडाउन के दौरान देश ने बहुत कुछ झेला। बहुत कुछ देखा, एक फिल्मकार के नजरिए से उस दौर में पलायन कर रहे लाखों मजदूरों की तकलीफों को अनुभव सिन्हा ने बेहद असरदार तरीके से फिल्माया है। राजकुमार राव और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने ‘भीड़’ को एक दस्तावेज बना दिया है, देखिए जरूर..”

दूसरे यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, “राष्ट्र द्वारा सामना किए गए सबसे बुरे समय में, एक व्यक्ति ने कुछ अलग करने का साहस किया। दुनिया उस अदृश्य कहानी को देखेगी जो हमेशा सादे दृष्टि में छिपी थी। सिनेमाघरों में आज से ‘भीड़’ जरूर देखें।”

तीसरे यूजर ने लिखा, “आज ही का वो मनहूस दिन जब नन्हे मासूम बच्चों को हजारों किलोमीटर पैदल चलने और भूखे प्यासे रहने पर मजबूर किया था इस महामानव ने…’भीड़’ को जरूर देखना।”