मूवीज़

Published: Apr 17, 2024 02:23 PM IST

Ulajhजाह्नवी कपूर की 'उलझ' का टीजर है सस्पेंस से भरपूर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘उलझ’ का टीजर बुधवार को रिलीज हो गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हट चुका है। इस फिल्म में जाह्नवी इंडियन गवर्नमेंट की अफसर का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं। फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है, जो एक यंग डिप्लोमेट सुहाना यानी जाह्नवी कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सुहाना देश और अपने खिलाफ हो रही साजिश के बीच उलझती हुई नजर आएंगी।

उलझ का टीजर
गुलशन दैवेया की बैकग्राउंड आवाज से उलझ के टीजर की शुरुआत होती है। गुलशन सुहाना से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है आपने जो भी किया वतन के लिए किया। इसके बाद जाह्नवी कुछ डॉक्यूमेंट्स के चोरी-छिपे फोटो लेती दिखाई देती हैं। इसके बाद फिर बैकग्राउंड से आवाज आती है कि गद्दारी, वफादारी ये सब अल्फाज हैं, सुहाना जिनमें सिर्फ हम जैसे लोग उलझते हैं। इसके बाद खूब सारे सस्पेंस और सवाल सामने आते हैं। टीजर के आखिरी में जाह्नवी कपूर का एक डायलॉग आता है कि गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है, जान देके या जान लेके। इसके बाद जाह्नवी का एक्शन अवतार दिखाई देता है।

5 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म  
जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा एक्टर गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित होगी। फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

जाह्नवी का वर्क फ्रंट
उलझ के अलावा जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगी। ये फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा जाह्नवी साउथ मूवीज ‘आरसी 16’ और ‘देवरा’ में भी नजर आएंगी।