मूवीज़

Published: Aug 03, 2023 01:28 PM IST

OMG 2 Trailer Realese'ओएमजी 2' का ट्रेलर जारी, बेटे को न्याय दिलाने में पंकज त्रिपाठी को रास्ता दिखाते नजर आए भगवान शिव के दूत बने अक्षय कुमार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) का ट्रेलर आज फाइनली रिलीज हो गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। वहीं आज उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म ‘ओएमजी 2’ में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल, यामी गौतम, पवन मल्होत्रा और गोविन्द नामदेव भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर वायकॉम 18 स्टूडियोज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म ‘ओएमजी 2’ के ट्रेलर में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी एक आम आदमी कांति शरण मुदगल की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जिसे अपने भगवान शिव पर अटूट विश्वास है।

एक हादसे में शिकार हुए अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए कांति शरण मुदगल कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है। ट्रेलर में कोर्ट में यामी गौतम एडवोकेट कामिनी महेश्वरी के रोल में नजर आ रही हैं। बेटे को न्याय दिलाने में कांति शरण मुदगल बने पंकज त्रिपाठी की मदद भगवान शिव के दूत बने अक्षय कुमार करते हैं। 3.12 सेकंड के इस ट्रेलर को लोग बड़ी तेजी से देख रहे हैं। 

बता दें कि फिल्म ‘ओएमजी 2’ को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है। अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स और राजेश बहल के प्रोडक्शन बैनर तले विपुल शाह और अश्विन वर्दे ने किया है। फिल्म ‘ओएमजी 2’ 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।