मूवीज़

Published: May 24, 2023 05:14 PM IST

Bloody Daddy Trailer Releaseब्लडी डैडी' का ट्रेलर रिलीज, खूंखार अंदाज में दिखे शाहिद कपूर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इस ट्रेलर में शाहिद कपूर काफी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अब तक चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले शाहिद कपूर का इस ट्रेलर में खतरनाक एक्शन दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी ‘ब्लडी डैडी’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो एक पुलिस डिटेक्टिव के इर्द-गिर्द घूमती है। शाहिद फिल्म में पुलिस के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में पुलिस के साथ मुजरिमों की आंख-मिचौली भी देखने को मिलेगी।

बता दें कि शाहिद कपूर का ओटीटी पर डेब्यू हो चुका है। इससे पहले फिल्म फर्जी ने ओटीटी पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म में शाहिद ने एक से बढ़कर एक एक्शन किया था। कुछ दिनों पहले ही ‘ब्लडी डैडी’ का टीजर रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी आउट कर दिया है। ट्रेलर में शाहिद कपूर का एक नया अवतार काफी खूंखार नजर आ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर की ये फिल्म साल 2011 में आई फ्रेंच फिल्म ‘निट ब्लैंच’ (स्लीपलेस नाइट) की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। ‘ब्लडी डैडी’ 9 जून, 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ संजय कपूर, डायना पेंटी, रोहित रॉय और राजीव खंडेलवाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।