मूवीज़

Published: Oct 30, 2023 03:42 PM IST

The Lady Killer Trailerफिल्म 'The Lady Killer' में अर्जुन-भूमि का दिखा इंटेंस लव, अवैध रिश्ते पर आधारित है फिल्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टार फिल्म ‘The Lady Killer’ का निर्माताओं ने ट्रेलर जारी कर दिया गया है। अजय बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के प्लेबॉय और एक शहरी मॉडर्न मगर खतरनाक लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है।

2 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर का ओपनिंग ही बड़ा जबरदस्त है। शुरुआत में जैसे ही अर्जुन कपूर दरवाजा खोल एंट्री लेते हैं उन्हें एक गोली लगती है। भूमि पेडनेकर खिड़की से उन्हें झांक रही होती है। इस सस्पेंस से इतर निर्देशक ने दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करवाया और जो उन्हें देखना था उसे बड़ी तफ्शील से दिखा दिया। इसी के साथ फिल्म का संस्पेंस भी जाता रहा। ट्रेलर में पुलिस के एक अपराध की जांच के दृश्य दिखाए गए हैं, जो अर्जुन और भूमि से संबंधित है।

‘The Lady Killer’ एक मर्डर मिस्ट्री, प्यार, अवैध संबंधों पर आधारित है, जिसमें भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह ने प्रोड्यूस किया है।